भाजपा ने घोषित किये मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के सभी उम्मीदवार




यी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश विधानसभा के 28 सीटों तथा तेलंगाना की एक सीट के उपचुनाव के लिए कुल 29 उम्मीदवार आज रात घोषित किये।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि रविवार को हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गयी थी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने की थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भाजपा के महासचिव संगठन बी एल संतोष और भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार से है: - जौरा से श्री सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली से श्री ऐंदल सिंह कंसाना, दिमनी से श्री गिरिराज दंडौतिया, अम्बाह (सु.) से श्री कमलेश जाटव, मेहगांव से श्री ओपीएस भदौरिया, गोहद (सु.) श्री रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से श्री मुन्ना लाल गोयल, डबरा (सु.) से श्रीमती इमरती देवी सुमन, भांडेर (सु.) श्रीमती रक्षा संतराम सिरोनिया, करैरा (सु.) श्री जसमंत जाटव छितरी, पोहरी से श्री सुरेश धाकड़, बामौरी से श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, अशोक नगर (सु.) श्री जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेन्द्र सिंह यादव, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनूपपुर (सु.) से श्री बिसाहूलाल सिंह, सांची (सु.) से श्री प्रभुराम चौधरी, ब्यावरा से श्री नारायण सिंह पंवार, आगर (सु.) से श्री मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से श्री मनोज चौधरी, मान्धाता से श्री नारायण पटेल, नेपानगर (सु.) से श्रीमती सुमित्रा देवी कास्देकर, बदनावर से श्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर (सु.) से श्री तुलसीराम सिलावट, सुवासरा से श्री हरदीप सिंह डंग,

भाजपा ने तेलंगाना की दुब्बक सीट से श्री एम रघुनंदन राव को प्रत्याशी घोषित किया है।

मध्यप्रदेश की इन 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।