स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आगरा के लिए 49 करोड़ रूपये स्वीकृत


 






लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आगरा नगर के लिये 49 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।



आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने के लिए एएण्डओई मद में केन्द्रांश की धनराशि 2.50 करोड़ एवं आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने हेतु परियोजना मद में निर्गत केन्द्रांश की धनराशि 46.50 करोड़ रूपये की स्वीकृित प्रदान कर दी गई है।



उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के दिशा निर्देशों/ केन्द्र सरकार के निर्देशों के अनुसार यह धनराशि व्यय की जायेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नियमानुसार धनराशि का व्यय उन्हीं कार्यो के लिए किया जाये, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।