दो दिन पहले घर से लापता महिला का शव मिला






सतना, सतना शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में दो दिन पहले घर से लापता हुयी एक महिला का शव कुए से मिला है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में रहने वाली महिला संतोष सैनी (56) दो दिन पहले घर पर परिजनों से वाद विवाद होने पर कहीं चली गयी थी।



बताया गया है कि उसने कुए में कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।