
नयी दिल्ली, देश में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के पांच प्रतिशत से भी कम सक्रिय मामले है और इनकी संख्या केवल 41,565 हैं जबकि पूरे देश में फिलहाल कोरोना के 9,40,441 सक्रिय मामले हैं।
पूर्वोत्तर में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित असम में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 32,539 हो गये हैं, मणिपुर में 2642, अरुणाचल प्रदेश में 2794, मणिपुर में 2642, मेघालय में 1476, नागालैंड में 1037 तथा सिक्किम और मिजोरम में कोरोना मरीजों की संख्या घटने से सक्रिय मामले क्रमश: 667 और 410 रह गए हैं। चिंता की बात हालांकि यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से दो को छोड़ कर शेष सभी राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 80,472 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 51,87,826 हो गयी है। संक्रमण के 86,428 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 62,25,764 हो गयी तथा इसकी तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों की संख्या में 7135 की कमी आयी है और अब यह 9,47,576 रह गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य........................सक्रिय...........स्वस्थ............मौत
अंडमान निकोबार........181............3587.............53
आंध्र प्रदेश..............59435.........622136........5780
अरुणाचल प्रदेश.......2794...........6743.............16
असम...................32539.........144002..........680
बिहार...................12366..........168025.........894
चंडीगढ़ ................2060............9598...........158
छत्तीसगढ़ .............31225...........78514.........916
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव ........120............2910..............02
दिल्ली..................27524.........243481.......5320
गोवा ..................4577...........27781..........419
गुजरात .............16676..........115727.........3439
हरियाणा............14804..........110814.........1356
हिमाचल प्रदेश....3573............10991...........183
जम्मू कश्मीर......17414..........55517...........1164
झारखंड ...........11942.........69898............700
कर्नाटक............107756.......476378........8777
केरल...............61869...........124688.............719
मध्य प्रदेश.......21317..........102445...........2281
महाराष्ट्र ........260789.......1069159.......36181
मणिपुर............2642............8039.............65
मेघालय ..........1476...........3940..............47
मिजोरम............410...........1576...............00
नागालैंड .........1037..........4986...............17
ओडिशा...........33367.......181481...........828
पुड्डुचेरी.............4933........21616............517
पंजाब ...........16824.........92277...........3359
राजस्थान .......20376........111272..........1471
सिक्किम..........667............2235.............35
तमिलनाडु.......46281.......536209.........9453
तेलंगाना.........29326........160933.........1127
त्रिपुरा ............5765.........19692...........277
उत्तराखंड........9122.......38282...........591
उत्तर प्रदेश......52160.......336981........5715
पश्चिम बंगाल..26064.......222805.........4899
कुल.............940441.....5187825.......97497