सीएम योगी ने लखनऊ में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक





लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में बुधवार को रोडवेज की दो बसो की भिड़ंत में कम से कम छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बसों के परखच्चे उड़ गये। इस बीच पीछे से आ रहा ट्रक भी एक बस में भिड़ गया। पुलिस ने जेसीबी के जरिये बस ट्रकों को अलग किया।