नीमच में मिले 27 कोरोना पॉजिटिव






नीमच, मध्यप्रदेश के नीमच में आज रात 7 बजे तक विभिन्न लैब से 27 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।



जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना पॉजिटिव 27 मरीजों में से 13 नीमच,1 मनासा, 3 जावद, 3 अठाना और शेष 7 जिले के विभिन्न 4 गांवों के हैं। इन्हें मिला कर जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1210 हो गई है। पिछले चौबीस घण्टों में तीन कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। इन्हें मिला कर जिले में अभी तक 19 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।



अभी तक सामने आए कोरोना पीड़ितों में नीमच के 575, जावद के 464 और 39 व्यक्ति उम्मेदपुरा तथा तारापुर के 54 मनासा, 7 गिरदौडा तथा बाकी अन्य स्थानों के हैं। जिले में 968 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 227 व्यक्ति उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।