इंदौर जिले में मूसलाधार वर्षा, जनजीवन प्रभावित


 






इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बीते 24 घन्टे से ज्यादा समय से मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा।



आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घन्टे में 10 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही यहां अब तक इस मानसून सत्र में कुल 32 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जो अतिआवश्यक 34 इंच वर्षा से केवल 2 इंच कम है। खबर लिखे जाने तक जिले में मूसलाधार वर्षा जारी है।



उधर अचानक तेज वर्षा से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले रहवासी, व्यवसायिक हिस्सों में जलभराव की वजह से नागरिकों का जीवन प्रतिकूल रूप से प्रभावित रहा। शहर की सीमा पर स्थित यशवंत सागरपर बना बांध लबालब होने से बांध के सभी गेट खोल दिये गए है।



जिला प्रशासन के साथ नगर निगम और पुलिस संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए है। जिले के गांधी नगर, गोमा की फेल, ईश्वर नगर, पीसी सेठी नगर सहित दो दर्जन से ज्यादा तंग बस्तियों में कमर तक पानी भरा गया है। इन क्षेत्रों में प्रशासन राहत कार्य मे जुटा हुआ है।