
नयी दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों से सबसे अधिक क्रमश: 3126, 1672 और 1168 की कमी आयी है। इस दौरान देश भर में सक्रिय मामले 3734 घटे हैं।
महाराष्ट्र में अब इस जानलेवा वायरस के सक्रिय मामले 155579, बिहार में 29387 और आंध्र प्रदेश में 84777 रह गये हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 55,079 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 27,02,743 हो गयी है। वहीं इस दौरान 876 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 51,797 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 19,77,779 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामलों में कल के मुकाबले कमी आयी है और इनकी कुल संख्या 673,166 रह गयी हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-
राज्य........................सक्रिय........स्वस्थ..........मौत
अंडमान-निकोबार-----1091------1325------29
आंध्र प्रदेश---------84777---209100---- 2732
अरुणाचल प्रदेश-------843------1893--------5
असम-------------22736---- 56734---- -197
बिहार-------------29387----76452------468
चंडीगढ़--------------1003----- 1183-------30
छत्तीसगढ़-----------5277-----10598------150
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव------------447------1459--------2
दिल्ली-------------10852--- 138301---- 4214
गोवा-------------- 3825------ 8058----- 107
गुजरात----------- 14315----- 62595---- 2800
हरियाणा----------- 6880----- 40610----- 550
हिमाचल प्रदेश------ 1321------- 2834------ 19
जम्मू-कश्मीर------- 7048------- 21296---- 548
झारखंड---------- 8451-------- 15051----- 250
कर्नाटक--------- 80659------- 148562---- 4062
केरल----------- 15946--------- 30025---- 169
लद्दाख------------ 584----------- 1368----- 14
मध्य प्रदेश------- 10232--------- 35025--- 1128
महाराष्ट्र-------- 155579-------- 428514--20265
मणिपुर----------- 1936---------- 2734----- 17
मेघालय----------- 733----------- 679------ 6
मिजोरम---------- 417------------ 372------ 0
नागालैंड--------- 1917-----------1530------ 8
ओडिशा---------18161--------- 43780----- 353
पुड्डुचेरी---------- 3288---------- 4627----- 114
पंजाब---------- 11653--------- 20180----- 863
राजस्थान-------- 14089-------- 47654----- 887
सिक्किम---------- 485----------- 701------- 1
तमिलनाडु------ 54122------- 283937-----5886
तेलंगाना-------- 21024------- 72202------ 711
त्रिपुरा----------- 1943--------- 5404------- 62
उत्तराखंड-------- 3850-------- 8485------ 158
उत्तर प्रदेश------ 50893------- 104808----- 2515
पश्चिम बंगाल--- 27402--------- 89703------2473
कुल----------673166-------1977779---- 51797