पुलिस ने गोकशी करने वाले छह लोगों को किया गिरफ्तार



प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस ने शनिवार को कोतवाली नगर के कटरा मेदिनी गंज बाजार में गोकशी करते समय छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गोमांश आदि बरामद किया।



पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने कोतवाली नगर के कटरा मेदिनी गंज बाजार में गोकशी करते समय छह लोगों फ़ख़रे आलम , इंजमाम उल हक , अब्दुल कलाम ,तौफीक आलम , बदरे आलम , जलील अहमद को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मौके से इनके 13 साथी फरार हो गये।



उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 48 किलो गोमांश ,चार चापड़ आदि बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।