सहारनपुर में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में गुरूवार को 19 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले मरीजों की संख्या बढ़कर 305 हो गयी है।


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने यहां बताया कि संक्रमित मिले 19 मरीजों में दिल्ली से लौटे 18 श्रमिक है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 305 हो गयी है। इसमें से 254 मरीज स्वस्थ हो गये है। जिले में 51 सक्रिय मामले है।


उन्होंने बताया कि नए 19 मिले संक्रमित मामलों में एक मामला नांगल क्षेत्र के नासीरपुर डिंगोली गांव का और एक रामपुर मनिहारान का है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है और संक्रमित मिले इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उन्हें क्वारंटाइन कराया जा रहा है।