बड़ा सड़क हादसा,हुई कई लोगों की मौत


 





अबुजा,   मध्य नाइजीरिया में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये। नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्तर-मध्य राज्य नाइजर में सड़क सुरक्षा पुलिस के एक कमांडर जोएल डागवा ने कहा कि राज्य के मोकवा-बिडा मार्ग पर लाबोजी गांव में एक बस और एक वाहन के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कुल 22 लोग शामिल थे जिनमें छह लोग सुरक्षित रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना तेज गति के वाहन के टकराने के कारण हुई। घटना की आगे की जांच होगी।