सिद्धार्थनगर में 11 और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले,संख्या बढ़कर हुई 64

सिद्धार्थनगर,  नेपाल सीमा से सटे प्रदेश के सिद्धार्थनगर में गुरुवार को मुंबई से घर लौटे 11 प्रवासी मजदूरों कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है|


आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले सभी प्रवासी मजदूर जिले के अलग-अलग स्थानों पर क्वॉरेंटाइन किया गया था। सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 वर्डपुर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।


उन्होंने बताया कि इलाज के बाद ठीक होने पर 19 मरीजों को उनके घर भेजे जाने के बाद अब बाकी बचे 45 मरीजों का कोविड-19 बर्डपुर में इलाज चल रहा है।