नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


सतना, मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी शिवकुमार कोरी (20) को कल रीवा जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के जोगिनहाई का निवासी है। उसने अगस्त 2019 में रिश्ते की एक लड़की को शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र के नासिक ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लड़की के साथ वापस आया और उसे उसके गांव छोड़ अपने घर चला गया था।



पीडित लड़की द्वारा दुष्कर्म की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।