इस राज्य में दो महीने के बाद घरेलू विमान सेवा शुरू




चेन्नई, इंडिगो एयरलाइन के विमान ने 116 यात्रियों को लेकर सोमवार को चेन्नई हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी और इसके साथ ही देश में दो महीने बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया। वैश्विक महामारी के कारण घरेलू विमानों का परिचालन 25 मार्च से बंद था।



हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा तय किये गये आवश्यक मापदंडों, जिसमें यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, और अन्य शारीरिक जांच को पूरा करते हुए चेन्नई हवाई अड्डे से सुबह साढ़ छह बजे इंडिगो के विमान ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरी। इस विमान से यात्रा करने के लिए 120 यात्री हवाई अड्डा पहुंचे थे, लेकिन चार यात्रियों में सर्दी तथा खांसी के लक्षण पाये जाने के बाद अधिकारियों ने उनकी यात्रा को रद्द कर दिया। इस तरह से विमान ने 116 यात्रियों के साथ उड़ान भरी।



सूत्रों के अनुसार चेन्नई हवाई अड्डे से पहली उड़ान मुदुरै के लिए सुबह छह बजे निर्धारित थी, लेकिन कुछ कारणों से यह उड़ान संचालित नहीं हो सकी। इसके बाद दिल्ली के लिए यहां से पहली उड़ान रवाना की गई। यहां से आज सिर्फ 35 विमानों का परिचालन होगा।