यूपी सरकार ने फसल की कटाई और गेहूं की खरीद का किया बड़ा दावा ?




लखनऊ, उत्तर  प्रदेश सरकार ने फसल की कटाई और गेहूं की खरीद का बड़ा दावा किया है ?
अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।



श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को अपनी उपज के विक्रय में कोई असुविधा न हो। हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य प्राप्त हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी व्यक्ति को खाद्यान्न का अभाव न हो। श्री अवस्थी ने बताया कि 3.5 करोड़ राशन कार्ड के सापेक्ष अब तक  3.06 करोड़ राशन कार्ड पर खाद्यान्न वितरित हो गया है। साथ ही, 2.5 लाख नये राशन कार्ड बनाते हुए खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया।



उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 77 प्रतिशत फसल की कटाई हो गयी है। अब तक मण्डियांे व क्रय केन्द्रों के माध्यम से 30 लाख कुन्टल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से लगभग 62 प्रतिशत खरीददारी किसानों के डोर स्टेप पर हुई है। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है। प्रदेश में लम्बे समय के बाद पहली बार गन्ना व गेहंू की कटाई में श्रमिकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई दिक्कत नहीं है।