यूपी में लॉकडाउन के दौरान इन कर्मचारियों को काम में लापरवाही करना पड़ा भारी

बस्ती,उत्तर प्रदेश के बस्ती में लॉकडाउन के दौरान अपने काम में लापरवाही बरतने वाले चार कर्मचारियों को दंडित किया गया है।


आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बस्ती जिले में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने वाले चार सरकारी कर्मचारियों को दंडित किया गया है। इसमें राजस्व विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित तथा पुलिस विभाग के एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है|


उन्होंने बताया कि भानपुर तहसील में तैनात लेखपाल रवि कुमार पांडे, लाखन सिंह तथा चेनमैन असगर खान को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर उप जिलाधिकारी भानपुर द्वारा निलंबित कर दिया गया है| सोना थाने में तैनात एक सिपाही प्रदीप कुमार सिंह को शराब का अवैध कारोबार कराने का दोषी पाए जाने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है|