वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा का निधन, मुख्यमंत्री समेत कई राजनेता पत्रकार दुखी

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा का निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।


पारिवारिक सूत्रों ने  बताया कि श्री सिन्हा ने बुधवार तड़के चार बजे राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित एक निजी नर्सिंग होम मे


अन्तिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गये है।


श्री सिंहा ने विभिन्न समाचार पत्रों में काम किया।


वह 1985 से 1988 के बीच लखनऊ में द हिंदू के साथ जुड़े रहे।


इसके बाद, उन्होंने लखनऊ में पायनियर और स्वंतत्र भारत समाचार पत्रों में रेजिडेंट एडिटर के रूप में काम किया।


वह रांची से प्रकाशित प्रभात खबर के संपादक भी रहे।


बाद में भास्कर समूह के संपादक बने। वह राष्ट्रीय सहारा और दैनिक हरिभूमि से भी जुड़े थे।


श्री सिन्हा नियमित रूप से विभिन्न समाचार चैनलों में भी दिखाई देते थे।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई अन्य राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पत्रकारों


ने सिन्हा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।