राज्य सरकारों को श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए, केंद्र से मिले ये खास निर्देश

नयी दिल्ली ,  केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि राज्य सरकारों को श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल


अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।


संतोष गंगवार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों को कल लिखे एक पत्र में कहा है कि पूर्ण बंदी के कारण श्रमिकों को हो रही


विभिन्न समस्याओं और परेशानियों के समाधान के उपाय किए जाने चाहिए।


उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने श्रम विभाग में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए और इन्हें श्रमिकों की


समस्याओं का समाधान तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।


श्री गंगवार ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना होगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर देशभर में श्रमिकों के कल्याण के लिए 20 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए है।


राज्यों द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों को नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्षों में मिली श्रमिकों की समस्याओं का संबंध राज्य सरकारों और उनके श्रम विभाग से है।


नियंत्रण कक्षों को अभी तक 2100 शिकायतें मिली है इनमें से 1400 राज्य सरकारों से संबंधित है।