मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ के पिता का निधन, एम्स मे थे भर्ती

नई दिल्‍ली,  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन हो गया है।


89 वर्षीय आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। उन्‍हें लिवर से संबंधित परेशानी थी।


आनन्द सिंह बिष्ट  फॉरेस्ट रेंजर थे, अपने पीछे वह पत्नी सावित्री और सात बच्चों को छोड़ गयें हैं।


आनन्द सिंह बिष्ट के सात बच्चे हैं,  जिनमें तीन बड़ी लड़कियां व सीएम योगी सहित चार लड़कें हैं।


एम्‍स के अनुसार, उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से एम्‍स में ही उनका इलाज चल रहा था।


एम्‍स में गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा था।


उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया और डायलिसिस भी चल रहा था। इससे पहले भी उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।