जन्मदिन के मौके पर देखें जंपिंग जैक जितेंद्र का मस्त अंदाज

बर्थडे स्पेशल: हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक यानी दिग्गज एक्टर जितेंद्र का आज जन्मदिन है। 7 अप्रेल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जितेंद्र ने अपने 76वें जन्मदिन पर नाचते हुए केक काटा।


आपको बता दे एक्टर जितेंद्र के जन्मदिन का केक खास अंदाज का था। उनका जन्म दिन केक ग्रीन कलर के टेनिस कोर्ट के शेप का था। जिसे उनके फेमस सांग 'ढल गया दिन, हो गई शाम...' के थीम पर बनाया गया था। इसी सांग पर सालों पहले जितेंद ने खास अंदाज में टेनिस खेलते हुए मस्त डांस किया था अब दोबारा उसी अंदाज में डांस करते और केक काटते हुए दिखे।


जितेंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जबकि जन्मदिन के मौके पर उनका सांग 'बार-बार दिन ये आए...' बज रहा था, लेकिन वह अपने ही खास अंदाज में डांस करते हुए दिखे।


एक्टर जितेंद्र ने चार दशक लंबे अपने फिल्मी कॅरियर में 250 से भी अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया उनकी एक्टिंग और डांस को दर्शकों को खूब पसंद किया।जितेंद्र आज भी अपनी फिटनेस से यंग लोगों को मात देते है।


जितेंद्र ने अपनी कॅरियर की शुरूआत 1959 में प्रदर्शित फिल्म “नवरंग” से की जिसमें उन्हें छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। फिर 5 साल बाद फिल्म “गीत गाया पत्थरों ने” से वो अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।फिल्मों में जितेंद की जोड़ी एक्ट्रेस रेखा, श्री देवी और जया प्रदा के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई उनके डांस का खास अंदाज आज भी लोगों के जेहन में है।


जितेंद्र के जन्मदिन के खास मौके पर जितेंद्र के फैंस के अलावा बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर ने भी खास अंदाज में बधाई दी है। एकता कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से जितेंद्र की तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ पापा को विश करते हुए कैप्सन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा। आप सबसे ज्यादा पॉजिटिव इंसान हो जिन्हें में जानती हूं। आशा करती हूं आप खुश रहें और खुशियों से भरी लंबी जिंदगी पाएं। आप हम सबके लिए रोल मॉडल हैं। लव यू’।


वीडियो में एकता ने अपने पापा जितेंद्र की शादी से लेकर अपने बचपन की भी तस्वीरें डाली हैं। उन्होंने बेटे रवि के साथ खेलते हुए भी जितेंद्र की वीडियो शेयर की है। वही बेटे तुषार कपूर ने भी पिता का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।


https://twitter.com/ektarkapoor/status/1247408180616822784


 


इस समय जितेन्द्र अपनी बेटी एकता कपूर को फिल्म निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।