इस देश मे आया भूकंप, तेज झटके महसूस किये गये

टोक्यो , भूकंप ने एकबार फिर अपने तेज झटकों से लोगों की नींद उड़ा दी है।


जापान के ओगासवारा द्वीप समूह पर शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।


जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गयी।


भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 05:26 बजे आया।


भूकंप का केंद्र 27.2 उत्तरी अक्षांश और 104.7 पूर्वी देशांतर पर सतह से 490 किलोमीटर की गहराई में था।


अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है।