बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर इतने मिलियन बढी ?




मुंबई, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 40 मिलियन हो गयी है।



सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके फैन उन्हें काफी प्यार करते हैं। सलमान अपनी फिल्मों से ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से भी लोगों का मनोरंजन करते हैं। अब इस फैन फॉलोइंग के बदौलत सलमान खान ने ट्विटर पर 40 मिलियन का मार्क क्रॉस कर लिया है।



सलमान खान इस वक्त अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। लॉकडाउन की वजह से वह वहां रुके हुए हैं। इस बीच वह कई वीडियोज शेयर करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना पर एक गाना भी रिलीज किया है।