वुहान से लौटीं नेहा यादव की आयी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट? पति ने लगाया ये आरोप ?

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के एटा जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चीन के बुहान शहर से अपने पति डॉ0 आशीष यादव के साथ आई महिला नेहा यादव की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट आ गयी है।


नेहा के पति डॉ0 आशीष यादव ने अस्पताल मे कोई सुविधा न होने का आरोप लगाया है।


डॉ0 आशीष यादव चीन के बुहान शहर में टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर है और नेहा यादव वहाँ से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही हैं।


नेहा यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आइसोलेशन वार्ड से कई बार घर भागने और पुलिस द्वारा फिर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने से परेशान


पुलिस प्रशासन ने इसकी निगरानी के लिए दो गार्ड भी नियुक्त कर दिए थेंं।


नेहा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।


सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि चीन के वुहान शहर से लौटे दंपति में से महिला नेहा यादव को पुन: सर्दी, जुकाम होने की सूचना


पति आशीष यादव ने सीएमओ डा. अजय अग्रवाल को दी है। गुरुवार दोपहर बाद पत्नी को लेकर आशीष यादव जिला अस्पताल पहुंचे।


जहां पर फिजीशियन डा. एस चंद्रा ने परीक्षण कर उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।


आइसोलेशन वार्ड में नेहा यादव के भर्ती कराए जाने पर पति आशीष यादव ने कोई सुविधा न होने का आरोप लगाया है।


उसके बाद वह अपनी पत्नी को निजी वाहन से लेकर चले गए थे।


बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस उन्हें दोबारा हिरासत में लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।