मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह प्रियंका चोपड़ा की आवाज और दीपिका पादुकोण की मुस्कान चाहती हैं।
करीना कपूर खान अपने रेडियो टॉक शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। करीना से पूछा गया कि वह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस से क्या चाहती हैं। करीना ने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा की आवाज चाहती हैं। उन्हें प्रियंका की आवाज बेहद प्यारी लगती है। दीपिका पादुकोण से करीना उनकी मुस्कान चाहती हैं।