यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर पांडेय को राष्ट्रपति ने किया बर्खास्त

नई दिल्ली,  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने  कुलपति प्रोफेसर आद्या प्रसाद पांडेय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव सूरत सिंह ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि राष्ट्रपति ने मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आद्या प्रसाद पांडेय द्वारा दिये गये जवाब और विश्वविद्यालय के रिकार्ड तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर श्री पांडेय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।


श्री पांडेय को 26 अक्टूबर 2016 में मणिपुर विश्वविद्याय का कुलपति नियुक्त किया था। उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओंए कुलपति के तौर पर प्रतिबद्धताओं का अभाव और कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने श्री पांडेय पर लगे प्रशासनिक लापरवाही और वित्त अनियमिता के आरोपों की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति का पुनर्गठन किया था। इसमें मंत्रालय के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल थे।


उल्लेखनीय है कि मणिपुर विश्वविद्यालय में श्री पांडेय के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। पिछले वर्ष मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्र.छात्राओं ने कुलपति को हटाने की मांग को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल कर जनजीवन ठप कर दिया था। विवाद बढ़ने के बाद श्री पांडे 30 दिन की छुट्टी पर चले गये थे।