ये हैं लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट, आज रात 12 बजे से हो जायेंगे सील

लखनऊ,  कोरोना से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में मौजूद हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील किया जाएगा.


उत्‍तर प्रदेश में कुल हॉटस्‍पॉट की संख्‍या 92 है.


यह जानकारी प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मीडिया को दी है.


उन्होंने बताया कि आगरा में 22 , गाजियाबाद में  13 , कानपुर में 12, वाराणसी में 4. शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर और बस्ती में तीन-तीन, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4. सीतापुर में 1 और राजधानी लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं.


लखनऊ मे ये 12 हॉटस्पॉट हैं जो आज रात 12 बजे से  सील हो जायेंगे-


थाना कैंट मे मस्जिद अलीजान के आसपास का क्षेत्र , 


थाना वजीरगंज मे  मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


थाना कैसरबाग मे फूलबाग मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


थाना कैसरबाग मे नजरबाग मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


 थाना सआदतगंज मे मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


 थाना तालकटोरा मे पीरबक्का मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


थाना हसनगंज त्रिवेणी नगर मे खजूर वाली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


थाना गुडंबा मे रजौली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र ,


उक्त 8 हाट स्पाटों के अतिरिक्त 4 छोटे हाट स्पाट हैं-


विजय खंड, गोमती नगर  का आंशिक क्षेत्र


इंदिरानगर मे डॉक्टर इकबाल अहमद क्लीनिक, मेट्रो स्टेशन , मुंशी पुलिया का आंशिक क्षेत्र


खुर्रम नगर मे  अलीना एंक्लेव का आंशिक क्षेत्र


आई आई एम पावर हाऊस के निकट थाना मड़ियांव का आंशिक क्षेत्र